फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुष्कर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव मुसनौता में हुई पुष्कर हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी मुसनौता निवासी बिरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 6 मार्च की रात सादा की ढाणी निवासी पुष्कर पर मुसनौता बस स्टैंड के पास कुछ बदमाशों ने कैंपर गाड़ियों से टक्कर मारकर हमला किया था। इसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें