फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। साइबर थाना की टीम ने ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान नांगली फतेहपुर जिला सीकर राजस्थान के नरेंद्र के रूप में हुई है। आरोपी ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराता था। आरोपी को वीरवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने नारनौल के रहने वाले एक व्यक्ति से टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के माध्यम से करीब 2 लाख 14 हजार रुपये ठग लिए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना टीम द्वारा दो आरोपियों महेश कुमार और पवन कुमार को 25 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपियों से उनके मोबाइल बरामद कर जब्त किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें