नारनौल। रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला करने के आरोपी पटीकरा निवासी जतिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले साल आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इसके अलावा, पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बाइक, लोहे की रॉड, सरिए और बाइक चेन बरामद की है। शिकायतकर्ता पटीकरा के मनोज ने बताया कि 14 जनवरी 2025 की शाम को उसका लगन समारोह था। उस दिन कमल व उसके अन्य 7-8 साथी कार्यक्रम में आए और कार्यकम को बिगाड़ने की नीयत से जानबूझकर बिना किसी कारण झगड़ा किया।
उसके बाद 16 अप्रैल 2025 को वह रात करीब 10 बजे अपने तीन साथियों के सहित खेतों के साथ-साथ सड़क से कादीपुरी की तरफ टहलता हुआ घर की तरफ लौटकर आ रहा था, तब बदमाश तीन बाइकों पर लोहे की राॅड, बाइक की चेन व लाठी-डंडे लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। उसके सिर, पैर, कमर व हाथ पर चोटें मारी। शोर सुनकर कुछ राहगीर व आसपास से लोग दौड़कर आए, उन्हें देखकर बदमाश अपने हथियारों सहित धमकी देकर भाग गए। संवाद