फोटो नंबर-11राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला आंतरी में वार्षिक खेल उत्सव के दौरान छात्राओं को सम
नांगल चौधरी। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला आंतरी बिहारीपुर खंड नांगल चौधरी में प्रवेश उत्सव अभियान की शुरुआत पर पांचवीं कक्षा के बच्चों को विदाई पार्टी दी। साथ ही वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के विजेताओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्लस्टर हेड एवं प्राचार्य राज सिंह मेहरा कमानिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएनबी प्रबंधक परसाराम कमानिया, डेंटल सर्जन डॉ. योगेश यादव नांगल चौधरी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत आंतरी सरपंच प्रतिनिधि बलवंत मौजूद रहे। अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी धर्मवीर मांडैया ने की। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान निर्मला कुमारी और सुनीता मांडैया भी प्रमुख रूप से मौजूद रही। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य विद्यालय अध्यापक जयसिंह नारनौलिया ने किया। एक अवसर पर नए सत्र 2025-26 के लिए विद्यालय स्टाफ ने उपस्थित अभिभावकों को विद्यालय में अधिक से अधिक दाखिल करवाने के लिए प्रेरित एवं संबोधित किया।
बैंक प्रबंधक परसाराम ने विद्यालय हित में ग्यारह हजार रुपये की राशि सहयोग के रूप में दी। प्राचार्य राजसिंह मेहरा ने सभी विजेताओं को 100-100 रुपये दिए हैं। इस अवसर पर पीएचसी आंतरी से डॉ. धर्मेंद्र, ऑपरेटर योगेश यादव, पीटीएस महेंद्र कुमार, कुक सुरेश देवी, बंती देवी, सोनू देवी, खामोश देवी, लाली देवी, राजू, सिमरन, प्रिया, सविता, सरोज देवी, अशोक सहित सैकड़ो बच्चे व अभिभावकगण मौजूद रहे।