फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्री गौड़ ब्राह्मण सभा की वार्षिक बैठक में दिया वार्षिक लेखा-जोखा

विज्ञापन
राकेश महेता एडवोकेट।
विज्ञापन
नारनौल। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल की आम सभा की बैठक सोमवार को सभा भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान राकेश मेहता एडवोकेट ने की। इस अवसर पर सभा प्रधान ने वित्त वर्ष 2023- 24 का आय-व्यय का लेखा सभा के कॉलेजियम सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। इस पर सभी सदस्यों ने वित्त प्रबंधन व सभा को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए प्रधान और कार्यकारिणी सदस्यों धन्यवाद किया। सभा प्रधान राकेश मेहता ने बताया कि पिछले वर्ष सभा के तत्वाधान में 11 विभिन्न उत्सवों का आयोजन समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अपने स्तर पर आयोजित किया, जिसमें सभा पर कोई आर्थिक भार नहीं पड़ा। उन्होंने बताया कि सभा की तरफ से लगभग 12 युवतियों कि शादी में सभा की तरफ से कन्यादान स्वरूप आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा तीन जरूरतमंद व्यक्तियों को गंभीर बीमारियों का इलाज करने के लिए उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभा के नए भवन के निर्माण के लिए जो 3500 वर्ग गज भूमि सभा भवन के निर्माण के लिए खरीदने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सभा सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ठेकेदार, धीरज शर्मा सह सचिव, अशोक कुमार कौशिक कांटी, सुरेश कुमार, कुलदीप भारद्वाज, उमाशंकर चौबे, खेमचंद शर्मा, देवेंद्र शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें