फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के लिए चक्का जाम के दिन बाजार,मंडी भी बंद रखने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के लिए प्रस्तावित चक्का जाम के दिन महेंद्रगढ़ शहर के बाजार भी पूरी तरह से बंद रहेंगे। सब्जी मंडी और अनाज मंडी भी बंद रखने का एलान किया गया है। सब्जी मंडी के प्रधान सूरत सैनी, अनाज मंडी के प्रधान बिजेंद्र यादव व व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने महा जाम के समर्थन में बाजार एवं मंडी बंद रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना 49वें दिन भी जारी रहा। बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत सिंह यादव रविवार को सब्जी मंडी यूनियन से समर्थन प्राप्त करने के लिए मंडी में पहुंचे। इस दौरान एक बैठक आयोजित की गई। बार एसोसिएशन प्रधान, व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी, सब्जी मंडी प्रधान सूरत सैनी सहित मंडी सहित अन्य आढ़ती उपस्थित थे। इस दौरान प्रधान सूरत सैैनी ने 12 जनवरी को सब्जी मंडी बंद रखने का फैसला लिया। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने सभी ट्रेड यूनियनों से फोन और व्हाट्सएप पर बाजार बंद पर राय पूछी। प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि सभी से सहमति के बाद 12 जनवरी को बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मुनादी भी करवा दी गई है। अनाज मंडी के प्रधान बिजेंद्र यादव ने कहा कि सभी ट्रेड यूनियनों का अगर समर्थन है तो अनाज मंडी का भी समर्थन रहेगा। अनाज मंडी भी महा जाम वाले दिन बंद रहेगी। बैठक में लीलाराम आढ़ती, सतबीर, केहर सिंह, गोविंद, रमेश, दयानंद, सत्यनारायण, वासुदेव, संजय, हेतराम, ईश्वर, रामजीलाल, पूर्व प्रधान बंसीलाल व रामौतार आदि उपस्थित थे।
12 जनवरी का दिन होगा ऐतिहासिक
बार एसोसिएशन की टीम व सरताज ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने गांव लावण, स्याणा और बाघोत में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों को 12 जनवरी के महा जाम के लिए निमंत्रण दिया। कुलदीप यादव ने कहा कि सरकार हमारे महेंद्रगढ़ के साथ भेदभाव कर रही है। पिछले 49 दिनों से यहां की जनता का जिला मुख्यालय के लिए आंदोलन चल रहा है। सरकार के प्रतिनिधि बार- बार झूठ बोलकर यहां की जनता को गुमराह कर रहे हैं। एडवोकेट सुनीता सिंह व एडवोकेट रणजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

खालड़ा फैन जनसेवा ग्रुप ने समर्थन दिया
खालड़ा फैन जनसेवा ग्रुप ने जिला मुख्यालय के लिए बुलाए गए 12 जनवरी के चक्का जाम को समर्थन देने का एलान किया है। मनीष राजपूत ने कहा कि वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर सहयोग करेंगे। हमें जिला मुख्यालय चाहिए। खालड़ा फैन जनसेवा ग्रुप महेंद्रगढ़ के सदस्य मनीष राजपूत ने कहा कि ये आंदोलन सिर्फ वकीलों का ही नहीं, बल्कि महेंद्रगढ़ जनता का है। इस मौके पर पुरु राव, रिकू सैनी, सुरेश सैनी, नवीन सैनी, मोनू सैनी, हेमंत सैनी, दीपक सैनी, गोरव पंजाबी व संदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें