फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 2015 में घोषणा, 2018 में काम शुरू, 70 प्रतिशत पेमेंट, 50 प्रतिशत पूरा हुआ अटल पार्क का काम

Sat, 09 Sep 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में चल रहे विकास के कार्यों के तय समय सीमा पर पूरा न होने पर चेयरपर्सन एक्शन मोड में आ चुकी है। पहले छलक नाला और अब रेवाड़ी रोड पर बन रहे अटल पार्क का काम समय सीमा पर पूरा होने पर उन्होंने स्थानीय शहरी निकाय निदेशक को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने अटल पार्क के समय पर पूरा न होने के कारण हो रहे राजस्व नुकसान व सरकार की छवि धूमिल होने की बात लिखी है। साथ ही बताया है कि इस पार्क का काम अब तक 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं हुआ है, जबकि 70 पेमेंट भी कर दी गई है। ऐसे में पार्क की समय सीमा को तय किया जाए।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 2015 में नारनौल रैली में लोगों की मांग पर नारनौल में आधुनिक सुविधायुक्त पार्क का निर्माण करवाने के कार्य को मंजूरी दी थी। चार एकड़ में बनने वाले इस पार्क के निर्माण के लिए सरकार ने 2.80 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया था। नगर परिषद द्वारा बनवाए जा रहे इस पार्क का निर्माण कार्य पांच साल पहले 2018 में शुरू हुआ था, लेकिन पांच साल बाद भी आज तक अटल पार्क का काम पूरा नहीं हो सका है। हालांकि कोरोना काल के चलते बीच में लगभग एक से डेढ़ साल तक काम नहीं हुआ था। कोरोना के बाद दोबारा काम शुरू हुआ, लेकिन उसके बाद भी आज तक काम पूरा नहीं हो सका है।

कोरोना के बीच जींद में अटल पार्क साढे़ तीन साल बनकर तैयार हुआ
नारनौल की तरह जींद शहर में भी अटल पार्क की घोषणा सीएम ने सितंबर 2014 में की थी। इसमें चार एकड़ जमीन पशुपालन विभाग से लेनी थी। इस जमीन को नगर परिषद के हस्तांतरित होने में ही चार वर्ष लग गए। 2018 में यह जमीन नगर परिषद के नाम हुई। इसके बाद सितंबर 2019 में अटल पार्क की नींव रखी गई। बीच-बीच में अनेक परेशानियों को झेलते हुए 2023 में इसका निर्माण का काम पूरा हो गया। यह काम लगभग साढे़ तीन साल में पूरा हो गया, लेकिन यहां पांच साल में भी काम पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


नूनी शेखपुरा से कोर्ट जाने वाले रास्ते में भरे गंदे पानी का होगा स्थायी समाधान
नूनी शेखपुरा से कोर्ट की तरफ जाने वाले रास्ते पर फैले गंदे पानी का अब स्थायी समाधान होगा। नाले से लेकर आगे एसटीपी तक लगभग आधा किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यह काम नगर परिषद द्वारा करवाया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, एक्सईएन सुंदर सिंह ने मौका मुआयना किया। यहां पर नाले का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर एकत्रित हो रहा है और नाला अधूरा होने की वजह से पानी की निकासी नहीं है। इसके चलते चेयरपर्सन ने निर्देश दिए कि नाले से लेकर आगे एसटीपी तक पाइप लाइन डालने के अलावा अन्य कोई काम नहीं हो सकता। इसलिए तकनीकी विंग को उन्होंने यहां पाइप लाइन डालने के निर्देश दिए हैं कि यहां के लोगों को परेशानी से छुटकारा मिल सके। फिलहाल यहां पर गंदा पानी घरों के आगे तक जमा है और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

पंप से भी निकलवाया पानी, नहीं हुआ समाधान
नगर परिषद चेयरपर्सन ने पहले पानी निकलवाने के लिए पंप लगवाए थे, लेकिन उससे भी स्थायी समाधान नहीं हो सका, क्योंकि यहां सारा गंदा पानी नाले का आता है और नाले में घरों का पानी आता है। इसलिए पानी निकालने पर दोबारा पानी जमा हो रहा था, लेकिन अब पाइप लाइन डालकर इसका स्थायी समाधान करवाया जाएगा।


अटल पार्क का काम समय पर पूरा नहीं हो रहा है। इसे लेकर निदेशक को पत्र लिखा गया है ताकि तय समय सीमा पर काम हो सके। इसके अलावा नूनी शेखपुरा से कोर्ट जाने वाले रास्ते पर पाइप लाइन दबाई जाएगी। इसका निरीक्षण कर आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें