फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अन्नकूट का प्रसाद किया वितरित, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्व

Sat, 02 Nov 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। क्षेत्र में शुक्रवार को गोवर्धन का पर्व मनाया गया। क्षेत्र के गांव में अनेक मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। अन्नकूट का प्रसाद लेने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन का पर्व मनाया गया। गांव भोजावास के ठाकुर महाराज बड़े मंदिर में भी अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। ठाकुर महाराज मंदिर के महंत सीताराम महाराज ने बताया कि गोवर्धन पर्व पर मूंग, चावल, कढ़ी बाजरा के अलावा बैंगन, मूली, टमाटर, गोभी और पालक आदि की कढ़ी बनाई जाती है। इस सारे प्रसाद को ही अन्नकूट कहते हैं। गोवर्धन पर हर साल मंदिरों में यह प्रसाद बनाया जाता है। इसके बाद इस प्रसाद का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें