महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में एक दिवसीय 23 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सामने मार्च पास्ट के साथ किया गया।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न खेल विधाओं में भाग लिया, 400 मीटर दौड़ में पूनम प्रथम, निकिता द्वितीय व कशिश तृतीय रही। इसी कड़ी में लंबी कूद में नैना प्रथम, साक्षी तृतीय रही। ऊंची कूद प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, मुस्कान द्वितीय रही। 200 मी दौड़ में पूनम प्रथम, सपना द्वितीय व मोनिका तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में पूनम प्रथम, संजू द्वितीय व मुस्कान तृतीय रही।
नींबू चम्मच दौड़ में अंजलि प्रथम, मुस्कान तृतीय रही। तीन टांग दौड़ में रवीना तथा संगम प्रथम, निकिता तथा तन्वी द्वितीय व सपना और मोनिका तृतीय स्थान पर रही। मटका दौड़ में कविता प्रथम, संगम द्वितीय व रजनी तृतीय रही। बेस्ट एथलीट पूनम डॉ. आरडी यादव सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य संजय जोशी मुख्य अतिथि रहे। सभी विजेताओं को पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत डीपीई लाल सिंह यादव, प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।