फोटो संख्या:78 बाबा मोलड़नाथ मंदिर कनीना में अनिल कुमार को सम्मानित करते मंदिर कमेटी--स्रोम- कम
कनीना। मोलड़नाथ मंदिर के निर्माण में सहयोग के लिए राशि भेट कर रहे है। सोमवार को गांव के अनिल कुमार ने अपनी माता चंद्रकला देवी के नाम से मंदिर निर्माण के लिए 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। बाबा मोलड़ नाथ मंदिर कमेटी के प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि अनिल कुमार भारतीय सेना में रहकर देश सेवा कर रहे हैं। जब भी वे छुट्टी पर गांव आते है, तो बाबा मोलड़ नाथ मंदिर में सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। संवाद