फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अनिल कौशिक को मिला हरियाणा गौरव सम्मान

विज्ञापन
फोटो संख्या:64- हरियाणा भवन जयपुर में हरियाणा गौरव सम्मान से सम्मानित होते अनिल कौशिक--स्रोत- स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ निवासी अनिल कौशिक को हरियाणा भवन जयपुर में हरियाणा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान गत रात्रि को हुए एक भव्य समारोह में राजस्थान सरकार के पूर्व डीजीपी रवि प्रकाश मेररडा एवं पूर्व एडिशनल सेक्रेटरी ललित मेहरा की मौजूदगी में दिया गया। इस अवसर पर हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा में निदेशक हरियाणा कला परिषद एवं वाईसीओ के पद पर कार्य के दौरान अनिल कौशिक ने रंगमंच एवं हरियाणवी संस्कृति को एक अलग पहचान दिलवाई। राष्ट्र स्तर पर हरियाणा की टीम ने अनेक बार गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर हरियाणा प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
स्वयं एक उच्चस्तर के निर्देशक कलाकार एवं टीवी पर धारावाहिकों व टेली फिल्मों में काम करने के साथ-साथ खेल विभाग के लिए भी डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया। इससे पूर्व अनिल कौशिक को गवर्नर अवॉर्ड सहित अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। शीघ्र ही नशामुक्ति पर भी एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण भी उनकी ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें