फोटो नंबर-20नारनौल में जल महल रोड पर ओवरफ्लो हो रहे सीवर के पास बोर्ड लगाकर विरोध जताते पार्ष
नारनौल। मोहल्ला पुरानी मंडी के वर्तमान पार्षद विशाल सैनी व पूर्व पार्षद कंवर सिंह यादव ने वीरवार को नगर परिषद व पब्लिक हेल्थ का विरोध जताया।
पार्षदों ने पुरानी मंडी में रावण दहन के दौरान जल महल रोड पर स्वागत करते हुए नगर परिषद व पब्लिक हेल्थ के उत्कृष्ट विकास कार्य सराहनीय बोर्ड लगाया। पूर्व पार्षद व वर्तमान पार्षद ने बताया कि दशहरा पर्व में नई अनाज मंडी में रावण दहन के लिए इस मार्ग से शोभायात्रा जाएगी। परंतु इसके बाद यहां सड़क पर ओवरफ्लो सीवर व गंदगी को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद जरा भी गंभीर नहीं है। पार्षद ने बताया कि हमने इस शिविर से आने-जाने वालों का बचाव करने व दोनों विभाग को जगाने के लिए एक बोर्ड इस मार्ग पर लगाया और यह मांग रखी कि इस आयोजन के दौरान भी यहां की सूद नहीं लेने पर दोनों विभागों को सम्मानित करना चाहिए।