फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पार्षदों और पंचायत समिति चेयरमैन को निमंत्रण न देने से आक्रोश

Sat, 16 Aug 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11नांगल चौधरी ​स्थित नगर परिषद कार्यालय में तिरंगा फहराते पार्षद। संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम इस बार विवादों में घिर गया। स्थानीय प्रशासन ने पार्षदों और पंचायत समिति के चेयरमैन को कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं दिया। इससे जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। सभी पार्षदों ने कार्यक्रम से दूरी बनाते हुए नगर पालिका परिसर में अलग तिरंगा फहराकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि नांगल चौधरी बैजनाथ महिला महाविद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का उन्हें निमंत्रण तक नहीं दिया गया जबकि गांवों में सभी सरपंचों को बुलावा भेजा गया। स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर नगर पालिका करीब 5 लाख रुपये खर्च करती है।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि उपमंडल अधिकारी ने जानबूझकर उन्हें कार्यक्रम से दूर रखा। पार्षदों और पंचायत समिति चेयरमैन को निमंत्रण न देकर प्रशासन ने पारदर्शिता और लोकतांत्रिक परंपराओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्षदों ने कहा कि दस दिनों से सफाई कर्मचारियों को केवल कार्यक्रम स्थल पर ही तैनात किया गया था। इससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अनदेखी से गुस्साए पार्षदों ने चेतावनी दी कि वे कार्यक्रम पर हुए खर्च के प्रस्ताव को किसी भी हाल में पास नहीं होने देंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश सैनी, उप चेयरमैन मुकेश शर्मा, पार्षद विकास शर्मा, रमेश मीणा, धर्मेंंद्र मटरू, रिंकू सैनी, कवर सिंह जाखड़, छविकांत, बंटी भार्गव, होशियार सिंह, धर्मवीर यादव, देवेंद्र नंबरदार, तारा चंद एडवोकेट, बंटी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें