फोटो संख्या:-77 गांव बचीनी में आंगबाड़ी को उदघाटन करते हुए विधायक कवंर सिंह यादव---स्रोत ग्रामी
महेंद्रगढ़। मंगलवार को विधायक कंवर सिंह यादव ने गांव मुडायन और बचीनी में आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा की पहली सीढ़ी है।
केंद्रों के खुलने से गांव के बच्चों और महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कुपोषण दूर करने और शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन केंद्रों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाता है जिससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, जागरूकता और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का माध्यम बनेंगे।
इस अवसर पर बीजेपी जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, सरपंच प्रदीप,अनूप नोडल अधिकारी आंगनबाड़ी, मनीषा यादव सुपरवाइजर, पूजा खिंची सुपरवाइजर, योगिता यादव, एसडीओ पंचायती राज पुरषोत्तम, मनीष जेई, रवि जेई, शीनू जेई, सुशीला आदि मौजूद रंही।