फोटो संख्या:67 गांव भड़फ स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में मौजूद विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: संस्था
कनीना। राजकीय उच्च विद्यालय भड़फ में नैतिक शिक्षा व राष्ट्रभक्ति को समर्पित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्य वीर दल जिला महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष सतीश आर्य ने कहा कि आज के समाज में नैतिक मूल्यों की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को अच्छे संस्कारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान सतीश आर्य ने जीवन से संबंधित 102 प्रेरणादायक प्रश्नों की एक पुस्तिका होनहार विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को वितरित की इस मौके पर आर्य समाज प्रधान ओम प्रकाश आर्य, लालचंद, सत्य प्रकाश, नरेंद्र सिंह सहित स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद