नारनौल। बोलेरो सवार युवकों पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं इसको लेकर पुलिस टीम गठित कर जगह-जगह दबिश दी जा रही है। मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी जितेंद्र ने बताया कि 6 जनवरी को उसके और उसका दोस्त मनोज पर राधा कृष्णा पार्क के पास थार में आए तीन युवकों ने उनपर गोली चलाई। डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। संवाद