फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला सैनीपुरा में नाला निर्माण के लिए 50 लाख का एस्टीमेट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला सैनीपुरा में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या अब जल्द खत्म होने की उम्मीद है। नगर पालिका ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सड़क के दोनों ओर नाला बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए करीब 50 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहले मसानी चौक से कॉलेज रोड तक सड़क का निर्माण हुआ था और मसानी चौक से 11 हट्टा बाजार तक दोनों तरफ नालों का निर्माण भी कर दिया गया था लेकिन 11 हट्टा बाजार से कॉलेज रोड तक नाला निर्माण अधूरा रह गया जिससे गंदा पानी सड़क पर फैलने लगा और लोगों को काफी परेशानी होने लगी।
नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि बजट मंजूर होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और कोशिश रहेगी कि इसी महीने काम शुरू हो जाए। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण के साथ-साथ जहां संभव होगा वहां फुटपाथ भी बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सुविधा और सुंदरता दोनों बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें