नारनौल। नई मंडी स्थित मुख्य डाकघर के बाहर स्कूटी सवार दो युवकों ने 65 वर्षीय महेंद्र देवी से कानों के टॉप्स और चार हजार रुपये छीन लिए। महेंद्र देवी कड़िया वाले मंदिर के पास की रहने वाली हैं और सुबह करीब 11 बजे पेंशन लेने डाकघर आई थी। बाहर निकलते ही युवकों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने बेटे आशु को सूचना दी। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संवाद