फोटो नंबर- 09गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश मेहता को 50 हजार रुपए की राशि सौंपते एडवोकेट
नारनौल। गांव हसनपुर निवासी पवन शर्मा एडवोकेट ने जिला गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के लिए नए भवन निर्माण में 50 हजार रुपये की धनराशि दान स्वरूप दी है। गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश महता अधिवक्ता ने बताया कि सभा ने अपना खुद का भवन निर्माण के लिए भूखंड खरीदा है। जिस पर सभा भवन बनाने के लिए भी विप्र बंधु दान दाताओं द्वारा राशि दी जा रही है। उन्होंने हसनपुर निवासी पवन शर्मा एडवोकेट, जो केशव नगर में रहते हैं का राशि दिए जाने पर आभार प्रकट किया है। संवाद