फोटो नंबर- 10कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरपंचों के साथ कार्यकारी अभियंता फूलसिंह तंवर।स्रोत-विभ
नारनौल। खंड की ग्राम पंचायतों के लिए बाल विकास कार्यालय स्थित मीटिंग हाल में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था के नए संचालन एवं रखरखाव नीति संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें नारनौल खंड की 52 ग्राम पंचायतों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यकारी अभियंता फूलसिंह तंवर व विशिष्ट अतिथि जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेन्द्र कुमार, उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार, उपमंडल अभियंता अजय कुमार व उपमंडल अभियंता मोहम्मद अजहरुद्दीन पहुंचे। कार्यशाला में जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा कहा कि इस नीति के तहत अब ग्राम पंचायतें सरकारी जन भागीदारी सुनिश्चित करें। संवाद