फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धर्मशाला को लेकर बनाई गई 11 सदस्यों की कमेटी

Sun, 25 May 2025 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में बैठक करते योगीनाथ समाज के लोग--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में योगीनाथ समाज की बैठक हुई। मुख्य एजेंडा योगीनाथ समाज की धर्मशाला के लिए भूमि चिह्नित करना व भवन निर्माण का था।
विज्ञापन

योगीनाथ समाज के प्रधान प्यारेलाल ने बताया कि धर्मशाला के लिए जगह चिह्नित करने, भवन निर्माण करने के बारे में विचार विमर्श किया गया। इसके लिए 11 सदस्य कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कमेटी में सूबेदार हवा सिंह योगी, सेवानिवृत्त प्राचार्य मनीराम योगी, प्रवक्ता महेश योगी, समाजसेवी लोकराम, दीपचंद योगी खुडाना, प्रवीण कुमार सरपंच बुचावास, पूरन चंद नांगल सिरोही, जयप्रकाश झगडोली, मास्टर मनोज योगी, मास्टर संदीप योगी, संतोष कुमार योगी एवं बहादुर सिंह ढाणी खुडाना शामिल रहे।
बैठक में गोविंदराम, जगदीश प्रशाद, नरेश, प्रमोद, सुरेश कुमार, सोनू, धर्मवीर, रोशनलाल, दीपचंद, सत्यवीर, रामावतार सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें