फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरे-भरे पौधे लगाकर प्रकृति को संजो रहे अमित यादव

विज्ञापन
फोटो 01 आमजन के लिए तैयार किया बाग दिखाते नीशु। संवाद
विज्ञापन
अरविन्द तक्षक
विज्ञापन

नारनौल। हुडा सेक्टर निवासी अमित यादव उर्फ नीशु ने अपनी जमीन पर लोगों की खातिर घूमने व सैर सपाटे के लिए पूरा बाग तैयार कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने सरकारी भूमि पर भी अनेकों पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का काम किया है। नीशु का मानना है कि जब तक उनके हाथ पैर काम कर रहे हैं तब तक वे पेड़ लगाते रहेंगे।
कक्षा 10 में पढ़ रहे थे तब लगाया पहला पौधा
नीशु ने बताया कि जब वह 10वीं कक्षा में थे तो पापा को देखकर पहला चीकू का पेड़ घर में ही लगाया था। पापा पीजी कॉलेज में बॉटनी के प्रोफेसर थे और उन्हें पेड़ों के बारे में पूरी जानकारी थी तो पापा ये सारी जानकारी उनके साथ भी साझा करते रहे। ऐसे में उनकी भी दिलचस्पी पर्यावरण सरंक्षण के प्रति बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक लगा चुके सात से आठ हजार पेड़
नीशु ने बताया कि जब दो साल बाद चीकू के पेड़ में फल आना शुरू हुए तो उनका मनोबल भी बढ़ता चला गया। इसके बाद से वे लगातार पौधे लगाते चले गए और आमजन के लिए एक पूरा बगीचा तैयार कर दिया।

बॉक्स
ये लगाए पेड़:
किस्में कीमत प्रति पेड़ संख्या
आडू 600 100
बादाम 600 57
कटहल 1000 130
नारियल 1500 137
ताड़ 700 3000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें