नारनौल। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए आर्यव्रत सेवा न्यास और मोहनलाल अर्जुनलाल धार्मिक सोसाइटी ने सराहनीय पहल की है। दोनों संस्थाओं की ओर से रविवार को निशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई।
विज्ञापन
इस सेवा से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। अब आपात स्थिति में उन्हें मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस का किराया नहीं देना पड़ेगा।
एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ आर्यव्रत सेवा न्यास के संस्थापक विनीत पिलानिया के पुत्र मृत्युंजय पिलानिया ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर विनीत पिलानिया ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। आपातकालीन स्थिति में समय पर चिकित्सा सुविधा मिलना किसी भी व्यक्ति के लिए जीवन बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
बार आर्थिक तंगी के कारण जरूरतमंद मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते। इसी परेशानी को देखते हुए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। संवाद