नारनौल। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना से कार्य कर रहे चिकित्सकों के सम्मान में अमर उजाला की ओर से ‘समर्पण और सम्मान’ चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह 2 अक्तूबर को शाम 7 बजे अपार होटल, रेवाड़ी रोड, नारनौल में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार एवं आईएमए अध्यक्ष डॉ. दीपक सिंगला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर समर्पण के साथ कार्य कर रहे चिकित्सकों के योगदान को सम्मानित करना और उनके प्रति आभार व्यक्त करना है।
समारोह के मुख्य प्रायोजक रेनबो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, नारनौल हैं। जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल, नारनौल, यादव आई एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, महेंद्रगढ़ तथा निर्वाण माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड, नारनौल सहयोगी प्रायोजक हैं।
वहीं सूर्या हॉस्पिटल, पूजा हॉस्पिटल, डीसी पैथोलॉजिकल लैबोरेटरी, आस्था इमेजिंग सेंटर, डॉ. अशोक गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल, नारनौल, संवेदना अस्पताल, सिंघल हॉस्पिटल तथा लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल को-स्पॉन्सर के रूप में समारोह में सहयोग कर रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि ‘समर्पण और सम्मान’ के माध्यम से उन चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया है। समारोह में चिकित्सा जगत से जुड़े चिकित्सकों के अलावा गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। संवाद