मंडी अटेली। एक गांव से 22 वर्षीय युवती लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस में शिकायत में बताया गया कि उनकी 22 वर्षीय युवती को गांव कुंजपुरा निवासी मनोज नामक युवक बहला-फुसलाकर कहीं ले गया।