कनीना। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट के लिए धरने को मंगलवार को किसान संघर्ष समिति ने अपना समर्थन दिया। मंगलवार को धरने की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार शास्त्री छिथरौली ने की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट की मंजूरी मिलने के बाद भी आधिकारिक तौर पर धरातल पर कार्यवाही शुरू नहीं की गई है।
किसान संघर्ष समिति पावर हाउस बाढ़ड़ा के प्रधान करतार सिंह, वीर प्रकाश, रामचंद्र, सूबेदार मेजर सुखबीर सिंह लांबा धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने समर्थन देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की यह जायज मांग है। सरकार की ओर से आश्वासन के बावजूद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे लोगों में रोष है। जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 331 दिन हो गए हैं। केंद्र सरकार की तरफ से ढिलाई होने के कारण किसानों में आक्रोश है। इस मौके पर सरपंच हरिओम पोता, चेयरमैन सतपाल, मास्टर विजय पाल, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, कृष्ण कुमार, पूर्व सरपंच हंस कुमार, पहलवान रणधीर सिंह, मास्टर विजय सिंह, पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, अशोक चौहान व सज्जन सिंह आदि मौजूद रहे।