फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की जेलों में परिंदा भी पर नहीं मार सकता : डॉ. अरविंद शर्मा

Thu, 10 Jul 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 15पंचायत भवन में नागरिकों की शिकायतें सुनते सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर में चेन स्नेचिंग और हुडा सेक्टर के पार्कों में जलभराव की समस्या भाजपा कार्यकर्ता ही ग्रीवेंस बैठक में उठाते नजर आए।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने अपने कार्यालय व पूर्व जिला अध्यक्ष के पास पार्कों में जलभराव की समस्या बताई। वहीं हुडा सेक्टर में चेन स्नेचिंग की बढ़ती वारदात को लेकर चिंता जताते हुए ग्रीवेंस कमेटी के एक सदस्य ने कहा कि अब तो महिलाएं पार्क और मंदिर में जाने से डरने लगी हैं। पुलिस के नाके लगाने की मांग की।

ग्रीवेंस बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग और हर क्षेत्र का समानुपातिक विकास करवाने को प्रतिबद्ध है। बैठक में पहले से निर्धारित 12 मामले सुनवाई के लिए रखे गए। इनको संबंधित अफसरों को हल करने के निर्देश दिए। जेलों में सुरक्षा के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी जेलों में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। परिंदा भी पर नहीं मार सकता। हरियाणा की जेलें सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सहकारिता मंत्री ने जनपरिवेदना समिति की बैठक में समिति के नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह अधिकारियों के साथ मिलकर और बेहतर तरीके से लोगों की सेवा करें। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, बीजेपी के जिला प्रधान यतेंद्र राव, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार तथा नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी दि नागरिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें