फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश की अंडर-17 क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर मुस्कान चयनित

विज्ञापन
फोटो नंबर- 19मुस्कान माधव, क्रिकेट खिलाड़ी
विज्ञापन
नारनौल। मुस्कान माधव का चयन हरियाणा की अंडर-17 क्रिकेट टीम में हुआ है। प्रदेश की अंडर-17 टीम 69वें स्कूल नेशनल गेम्स में भाग लेगी। प्रतियोगिता का आयोजन तेलंगाना के महबूब नगर में 24 अप्रैल से 1 मई तक किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की तैयारी के लिए मुस्कान गांव खुडाना में संचालित बालाजी स्पोर्टस क्लब में कोच इशिका व अशोक माधव के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही है। गत प्रतियोगिताओं में भी मुस्कान ने बेहतर प्रदर्शन किया था।
उन्होंने स्कूल स्टेट गेम्स में जिले का प्रतिनिधित्व किया था और बेहतर प्रदर्शन किया था। मुस्कान के बेहतर प्रदर्शन के दम पर टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही थी।
विज्ञापन


बतौर ऑलराउंडर टीम को मजबूती देगी मुस्कान
बालाजी स्पोर्टस क्लब के कोच अशोक माधव ने बताया कि दाएं हाथ की बल्लेबाज मुस्कान शीर्ष क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी करती है। साथ ही बीच के ओवर में लेग स्पिन के जाल में विरोधी टीम को फंसा कर रन गति पर भी ब्रेक लगाती है। आगामी प्रतियोगिता में भी मुस्कान प्रदेश की टीम में आलराउंडर की भूमिका निभाएगी।

खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी आगे है मुस्कान
मुस्कान माधव गांव खुडाना की रहने वाली है और उनके पिता रामबीर जल विभाग में कर्मचारी है व उनकी माता राजकुमारी गृहणी है। मुस्कान गांव खुडाना स्थित सरकारी स्कूल में 11 वीं कक्षा कला संकाय की छात्रा है। 10 वीं कक्षा में मुस्कान ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
बॉक्स
राष्ट्रीयस्तरीय प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीम में चयन होना सपना सच होने जैसा है। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए नियमित रूप से अभ्यास कर रही हूं। बेहतर प्रदर्शन कर टीम की जीत में योगदान देने का प्रयास रहेगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल होकर देश का प्रतिनिधित्व करना मेरा लक्ष्य है। -मुस्कान माधव, क्रिकेट खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें