फोटो नंबर 10फाइनल मैच जीतने के बाद जश्न मनाते खिलाड़ी। स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। अटेली क्षेत्र के नीरपुर राजपूत गांव में चार महीनों से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता ऐकयम प्रीमियर लीग का रविवार को समापन हो गया। फाइनल में ऑल राउंडर किंग्स ने पैंथर्स 11 को हराकर पहली ऐकयम प्रीमियर लीग की ट्रॉफी अपने नाम की।
फाइनल मैच में पैंथर्स 11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल राउंडर किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 198 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर्स 11 की टीम 174 रन पर सिमट गई और मुकाबला 24 रन से हार गई। इस दौरान रितिक राठौर का ऑलराउंडर प्रदर्शन रहा, जिसमें 48 रन के साथ पांच विकेट भी अपने नाम किए। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीम की जीत में विक्रम सेठी, कमल शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर ऑल राउंडर किंग्स टीम के ओनर मनोज गर्ग, कप्तान कपिल मित्तल, विक्रम सेठी, मीन जांगिड़, विपिन शर्मा, दीपक सैनी, मोनी चौधरी, दिनेश राजपूत, सुखबीर वाल्मीकि, वरुण जोरसिया, जितेंद्र चौहान और रामकिशोर मित्तल सहित कई खिलाड़ी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। टीम के शुरुआती कप्तान भूपेंद्र सोनी के योगदान को भी याद किया गया, जिन्होंने टीम को नई दिशा दी थी।