फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अक्षित ने मारी बाजी

Wed, 19 Nov 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-67 हकेंवि में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के अतंर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्र​तिभागि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के औषधि विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। औषधि विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विपन कुमार ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अक्षित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं रील्स प्रतियोगिता में एमफार्म की नूर सबा प्रथम रही। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में एमफार्म के प्रवेश भारद्वाज ने प्रथम स्थान हासिल किया। दिन का समापन हर्बल गार्डन के शैक्षणिक भ्रमण के साथ हुआ जिसमें डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. विपन कुमार परिहार ने विद्यार्थियों को औषधीय महत्त्व वाले पौधों की जानकारी प्रदान की।
आयोजन के दूसरे दिन डॉ. अशोक जांगड़ा की ओर से विश्वविद्यालय के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी, गणित (एसटीईएम) सेल के सहयोग से आयोजित की गई। इसके अंतर्गत फार्मासिस्ट एज एडवोकेट्स ऑफ वेकसीनेशन विषय पर केंद्रित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शोधार्थी दीक्षा राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में पिक एंड स्पीक प्रतियोगिता में एमफार्म के प्रवेश भारद्वाज विजेता रहे। इन गतिविधियों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया तथा विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें