नारनौल। क्षेत्र में दंपती दीपाली औरअंकित गुप्ता ने शादी की प्रथम वर्षगांठ गोशाला में हरा चारा व गुड़ खिलाकर मनाई। साथ ही जरूरतमंद गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को श्री महाराजा अग्रसेन रसोई में भगवान को भोग लगाकर परिवार सहित भोजन करवाया। इसके साथ 27 घंटे का श्री रामचरितमानस का अखंड रामायण पाठ करवाया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान प्रेमचंद गुप्ता, व्यापार मंडल के प्रवक्ता बद्री प्रसाद गर्ग, अजय गुप्ता, अंकित गुप्ता, दीपाली गुप्ता, जिया गुप्ता, विनय गोयल एडवोकेट, सोहनलाल, अनूप गोयल, सुरेश दतलिया, मंत्री कृष्ण कंछल, अग्रवाल सभा मैनेजर सुरेंद्र आदि उपस्थित थे।