फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एआईयूटीयूसी ने एचपीएससी पर नई शर्तों और कार्रवाई को बताया अनुचित

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एआईयूटीयूसी (ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर) ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (एचपीएससी) की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आयोग ने नई और अनुचित शर्तें लगाकर योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से बाहर कर दिया है। इसमें कई पीएचडी और नेट उत्तीर्ण उम्मीदवार भी शामिल हैं जिन्हें इंटरव्यू का अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन

जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह और जिला सचिव छाजूराम रावत ने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने के दावे तो करती है, लेकिन युवाओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पंचकूला में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को देर रात हिरासत में लेना और उनके टेंट हटाना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। एआईयूटीयूसी ने मांग की है कि नई शर्तें वापस ली जाएं और सभी योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें