फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एआईयूटीयूसी ने पटवारियों की हड़ताल को दिया समर्थन

Wed, 17 Jan 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पटवारी और कानूनगो के आंदोलन को एआईयूटीयूसी के प्रतिनिधिमंडल ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। वहीं पटवारियों की न्यायसंगत व वाजिब मांगों को प्रदेश सरकार से स्वीकार करने की पुरजोर मांग की। एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह ने कहा कि संघर्ष व आंदोलन की बदौलत हासिल वेतन वृद्धि की मांग वर्ष 2016 से गणना कर स्वीकार की जानी चाहिए। पटवारी व कानूनगो की हड़ताल से जन साधारण के वाजिब रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार को जनता को हो रही परेशानी को संज्ञान में लेते हुए पटवारियों की वाजिब मांगों को स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें