फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स दक्षिणी हरियाणा के लिए बहुत बड़ा तोहफा : ओम प्रकाश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी जिले के गांव माजरा में बनने वाला एम्स दक्षिणी हरियाणा के लिए बहुत बड़ा तोहफा है। इस एम्स का रेवाड़ी, महेंद्रगढ व गुड़गांव के साथ-साथ राजस्थान प्रदेश के लोगों को भी फायदा मिलेगा। यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में नुक्कड़ जनसभा कर 16 फरवरी के लिए एम्स की आधारशिला रखने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एम्स के बन जाने से चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को फायदा होगा, वही लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। पहले लोगों को इलाज के लिए दिल्ली, जयपुर व अन्य दूर दराज के क्षेत्र में जाना पड़ता था। एम्स के बन जाने के बाद किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए दूर दराज के इलाकों में नहीं भटकना पड़ेगा। कोरियावास मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन भी जल्द किया जाएगा। जिससे यहां के लोगों को भी चिकित्सा के साथ ही रोजगार के अन्य अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें