नारनौल। किसान आंदोलन की वजह से नारनौल से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस अंबाला से ही वापस लौट रही है। अन्य रूट पर सामान्य दिनों की तरफ रोडवेज बस चल रही है।
नारनौल से अमृतसर जाने वाली रोडवेज बस भी दोपहर बाद साढे 3 बजे नारनौल डिपो से रवाना हुई। किसानों को आंदाेलन को देखते हुए जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए है। जिससे अंबाला से आगे चंडीगढ़ तक बस आवागमन नहीं कर पा रही है। मंगलवार को नारनौल से दोपहर साढ़े 3 बजे अमृतसर के लिए बस रवाना हुई है। यह दिल्ली, पानीपत, करनाल, अंबाला, लुधियाना, जालंधर होते हुए अमृतसर पहुंचती है। वहीं शाम को सात बजे अमृतसर से जालंधर, लंधियान, अंबाला, करनाल, पानीपत व दिल्ली होते हुए वापस नारनौल आती है। किसान आंदाेलन को देखते हुए जिले में धारा 144 लगी हुई है।
नारनौल से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस मंगलवार को अंबाला तक गई है। वहीं अमृतसर के लिए भी नारनौल डिपो से दोपहर बाद साढे 3 बजे रवाना हुई है। इसके अलावा अन्य रूटों पर सामान्य दिनों की तरफ बस रवाना हुई है।
ब्रह्मप्रकाश, सीआई रोडवेज डिपो नारनौल।