-फोटो 88 : कर्मचारियों को संबोधित करते एएचपीसीडब्ल्यू यूनियन के रविंद्र दलाल। स्रोत यूनियन
बहादुरगढ़। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन (एएचपीसीडब्ल्यू) यूनियन ने सोमवार को झज्जर के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान उमेश कुमार ने की, जबकि मंच संचालन यूनिट सचिव राकेश कुमार ने किया। इस दौरान राज्य उपप्रधान बंसी लाल, केंद्रीय कमेटी सदस्य रविंद्र दलाल और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा बहादुरगढ़ ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे। राज्य उपप्रधान बंसी लाल ने आरोप लगाया कि इम्पीरियल मेंटेनेंस कंपनी का ठेका निरस्त होने के बाद विभाग ने बिना योजना के अन्य क्षेत्रों के कर्मचारियों का तबादला सिटी बहादुरगढ़ में कर दिया। अधिकारियों को पहले से जानकारी थी कि कंपनी का ठेका समाप्त होने वाला है लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि ठेका समाप्त होने से 107 कर्मचारियों की नौकरी चली गई जिन्हें तुरंत बहाल किया जाना चाहिए। मौके पर संदीप वत्स, दयानंद, कुलदीप, विनोद, शमशेर राणा, कृष्ण कुमार, विजय कुमार, राकेश सोलंकी, सुरेंद्र आदि शामिल रहे। संवाद