फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंगलामुखी समाज को शादी की बधाई 5100 रुपये देने पर सहमति

विज्ञापन
फोटो नंबर-02बैठक में मौजूद अग्रवाल सभा के पदा​धिकारी। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। पुरानी अनाज मंडी के पास स्थित श्री अग्रवाल सभा के प्रांगण में सोमवार को अग्रवाल सभा की बैठक प्रधान प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभा के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि परिवार में होने वाले विवाह समारोह आदि में मंगलामुखी समाज को भेंट देने लिए एक राशि निश्चित की जाए।
विज्ञापन

बैठक में इस विषय पर प्रस्ताव पास किया गया कि लड़के की शादी के उपलक्ष्य में 5100 रुपये, कुआं पूजन के उपलक्ष्य में 3100 रुपये व नूतन गृह प्रवेश के उपलक्ष्य पर 1100 रुपये की राशि मंगलामुखी समाज को भेंट स्वरूप दी जाए। इस कार्य को क्रियान्वित करने के लिए प्रधान प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता में एक 15 सदस्य कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें बद्री प्रसाद गर्ग, सतीश कंछल, रामानंद अग्रवाल, संदीप गुप्ता नूनीवाला, अनिल गुप्ता एडवोकेट, सुदर्शन बंसल, बजरंग लाल अग्रवाल, नरेश बंसल, प्रधान रामजीलाल मित्तल, सुभाष चंद गर्ग पुरानी मंडी वाले व पूर्व पार्षद भगवान दास को शामिल किया गया। इन सदस्यों के अलावा अग्रवाल सभा के सभी पदाधिकारी इस कमेटी के सदस्य होंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इसे लेकर शीघ्र ही एक पत्र द्वारा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व शहर थाना में भी समाज द्वारा देकर इस लिए गए निर्णय से अवगत करवाया जाएगा। वहीं, बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी सुझाव दिया कि रेवाड़ी रोड स्थित श्मशान घाट पर भी अव्यवस्था का माहौल है। इस पर निर्णय लिया गया कि उक्त कमेटी के सदस्य श्मशान घाट की देखरेख कर रहे कर्मचारी से व्यवस्था सुधारने के लिए वार्तालाप करेंगे। इस मौके पर उप प्रधान सूरज अग्रवाल, महामंत्री रवि गर्ग उर्फ मोनू भाटा, मंत्री कृष्ण कंछल, कोषाध्यक्ष सीए प्रवीन बंसल, पूर्व प्रधान सत्यनारायण गुप्ता, नरेश बंसल, श्यामसुंदर गर्ग, नवीन बंसल, प्रमोद कुमार सिंघल, शिव शंकर अग्रवाल, हरीश कुमार, गीता गोयल, रामजीलाल मित्तल, सतीश कुमार सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें