फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली को उपमंडल बनवाने के लिए किया जाएगा आंदोलन : नरेश यादव

Thu, 25 Jan 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक नरेश यादव ने सरकार से मांग कि है की लोकसभा चुनावों से पहले अटेली को उपमंडल बनाया जाए, अन्यथा इस कार्य के लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अटेली में आयोजित हकीकत रैली में यह आश्वासन दिया था कि जल्द ही अटेली को उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा, लेकिन जनता की यह मांग अभी तक पुरी नहीं हुई है, जो एक चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी को उपमंडल का दर्जा सरकार ने दिया यह एक बहुत बड़ी खुशी की बात है, परंतु अटेली क्षेत्र की प्रदेश के मानचित्र में एक विशेष पहचान रही साथ ही यह सैनिक बाहुल्य क्षेत्र रहा है। इस क्षेत्र को उपमंडल से वंचित रखना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पहले यहां के नागरिकों को नारनौल अपने सरकारी कार्य के लिए जाना पड़ता था और अब कनीना जाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी अटेली एक पुरानी विधानसभा के नाम से प्रदेश में अलग पहचान बनाए हुए है। उसको उपमंडल का दर्जा नहीं मिलना बड़े दुख की बात है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले अटेली को उपमंडल का दर्जा नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें