फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नहर में डूबी बुजुर्ग महिला की शिनाख्त हुई

Tue, 05 Sep 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सुरजनवास पंप हाऊस पर रविवार शाम को मिली अधेड़ महिला के शव की पहचान कनीना निवासी कौशल्या के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कनीना निवासी उमेद सिंह ने बताया कि उसका पूरा परिवार ट्यूबवेल पर रहता है। उसकी माता कौशल्या कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। 3 सितंबर सुबह 12.30 बजे ट्यूबवेल से घर जाने के लिए बोलकर आई थी। उन्होंने बताया कि वो बाजरे की कटाई कर रहे थे। जब शाम तक उसकी माता वापस नहीं लौटी। उन्होंने गांव में जाकर इधर-उधर पूछताछ की लेकिन वो कहीं नहीं मिली। रविवार की रात 9 बजे सूचना मिली की एक बुजुर्ग महिला ने सुरजनवास नहर में मृत मिली है। उसके बाद जब उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा तो पता चला की मृतक बुजुर्ग महिला उनकी माता कौशल्या ही है। परिजन को इस बात का पता चलने पर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचे। पुलिस ने मृतका के पुत्र उमेद सिंह के ब्यान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें