फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी से चोरों ने उड़ाये पचास हजार रुपये

Tue, 20 Sep 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
एजेंसी में चोरी
विज्ञापन
 कस्बा स्थित नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग फतेहपुर निवासी सुनील कुमार की टीवीएस एजेंसी से रविवार रात को चोरों ने 50 हजार रुपये के करीब नगदी चुरा ले गए। एजेंसी में लगे सीसी टीवी में चोरों की फुटेज मिलने से चोरी पकड़ने की आस जगी है। एसआई विजेन्द्र तथा सिपाही अजीत सिंह मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तथा रात की चोरी समय की काल डिटेल निकलवाकर धर पकड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन


चोरों को पता चला कि एजेंसी में कैमरा लगा हुआ है तब कैमरे को तोड़ दिए, लेकिन तब तक यह सब कैद हो गया। सीसीटीवी में चोरी को अंजाम देने वाले दो बच्चे प्रतीत होते हैं, जो 14 साल से कम आयु के हैं। इनके पीछे बड़ा व्यक्ति भी खड़ा दिखाई दे रहा है, जो मोबाइल पर उनको दिशा निर्देश दे रहा है। एजेंसी के पीछे से चद्दर तोड़कर एजेंसी में प्रवेश किया तथा वहीं से वापस निकल गए। बच्चे फुटेज में लेपटॉप को देर तक चलाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद गल्ले में रखे रुपयों को निकाल कर ले गए है। एसआई सतेन्द्र ने बताया कि चोरों की फुटेज मिल गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें