फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यूजी के बाद पीजी कोर्स में दाखिले की दौड़ हुई शुरू

Sun, 16 Jul 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्नातक के साथ स्नातकोत्तर कक्षाओं में भी दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसके लिए 11 जुलाई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। जिले के पांच राजकीय कॉलेजों में स्नातकोत्तर कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। जिनमें सबसे अधिक कोर्स व सीटें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में संचालित किए जा रहे हैं। पीजी कॉलेज नारनौल में कुल 11 कोर्स की 370 सीटें है। वहीं महिला महाविद्यालय नारनौल में कुल छह कोर्स में 240 सीटें, महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में 3 कोर्स में 126 सीटें, राजकीय पीजी कॉलेज महेंद्रगढ़ में दो कोर्स की 104 सीटें व अटेली पीजी कॉलेज में चार कोर्स की 240 सीटें है।
विज्ञापन

बता दें कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 11 जुलाई से पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके तहत राजकीय पीजी कॉलेज नारनौल में शनिवार तक 317 तथा महिला महाविद्यालय नारनौल में 198 आवेदन आए है। यह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई तक चलेगी। वहीं 25 जुलाई तक ऑनलाइन दस्तावेजों की वेरिफिकेशन की जाएगी। तत्पश्चात 28 जुलाई को प्रथम मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिसमें शामिल होने वाले विद्यार्थी 31 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे।
- नारनौल पीजी कॉलेजों में सीटों की संख्या
विषय - सीट
एमए अंग्रेजी - 40
एमए हिंदी - 40
एमकॉम - 40
एमएससी बॉटनी - 20
एमएससी कैमेस्ट्री - 40
कंप्यूटर साइंस - 40
एमएससी जियोग्राफी - 40
एमएससी - जियोलॉजी - 40
एमएससी - मैथमेटिक्स - 40
एमएससी जूलॉजी - 20
पीजीडीसीए - 40

- महिला महाविद्यालय नारनौल में सीटों की संख्या

एमए अंग्रेजी - 40
एमए जियोग्राफी - 40
एमए हिंदी - 40
एमए पॉलीटिकल साइंस - 40
एमकॉम - 40
एमएससी मैथमेटिक्स - 40

बाक्स -
विभाग ने यूजी कोर्स की फीस जमा करवाने की तिथि बढ़ाई
उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कोर्स की प्रथम मेरिट के विद्यार्थियों को राहत देते हुए फीस जमा करवाने की तिथि को बढ़ा दिया है। अब प्रथम मेरिट में शामिल विद्यार्थी 18 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। इससे पूर्व फीस जमा करवाने की तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई थी जबकि उच्चतर शिक्षा विभाग ने निर्धारित तिथि से एक दिन देरी से प्रथम मेरिट सूची जारी की थी। वहीं फीस जमा करवाने का पोर्टल भी देरी खुला था। जिसके चलते विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने की चिंता सताने लगी थी। मगर विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए विभाग ने फीस जमा करवाने की तिथि को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


- अब 20 जुलाई को जारी होगी यूजी में दाखिले की दूसरे मेरिट सूची

उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कोर्स में दाखिले के शेड्यूल में बदलाव करते हुए जारी किया है। इसमें यूजी कोर्स की प्रथम मेरिट सूची की फीस जमा करवाने की तिथि को 16 जुलाई से बढ़ाकर 18 जुलाई कर दिया है। जिसके बाद अब दूसरी मेरिट सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी। जिसमें शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 23 जुलाई सायं पांच बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी।


उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी प्रथम मेरिट के विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने की तिथि 16 से 18 जुलाई कर दी है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक अपनी फीस जमा नहीं करवाई है वे निर्धारित से पूर्व अपनी फीस जमा करवाकर कॉलेजों में अपने दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करवाएं। ताकि उनका दाखिला कंफर्म हो सके।
विज्ञापन

-डॉ. सतीश सैनी, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें