फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो दिन अतिक्रमण हटाने के बाद दिया तीन दिन का समय

Wed, 13 Sep 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण(एचएसवीपी) के सेक्टर-एक में अवैध रूप से घरों के आगे ग्रीन बेल्ट की चाहरदिवारी व चबूतरों को दूसरे दिन भी हटाया गया। मंगलवार सुबह साढे़ दस बजे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम व पुलिस बल पहुंच गया था।
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण हटाते समय प्रशासन को दूसरे दिन भी किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद प्रशासनिक आदेश पर शुक्रवार तक सेक्टरवासियों को समय दे दिया गया है। अब तीन दिन के समय में सेक्टरवासी अपने घरों के आगे से ग्रीन बेल्ट व चबूतरे हटाने का कार्य करेंगे। अगर इस दौरान भी किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो शनिवार से दोबारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सोमवार को करीब 100 घर व मंगलवार को करीब 25 से 30 घरों के आगे से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। सेक्टर-एक में करीब 400 से अधिक घर ऐसे है, जिन्होंने घरों के आगे ग्रीन बेल्ट लगाकर चाहरदिवारी या फिर लोहे की जाली लगा रखी थी। जिसकी वजह से वाहन चालकों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं सेक्टर में सीवर व बरसाती नाले भी अवरुद्ध है, जिसकी वजह से समय पर साफ-सफाई नहीं हो पा रही थी। इस मुद्दे को कई बार जन परिवेदना समिति की बैठक में भी उठाया जा चुका था। सीवर की सफाई में ग्रीन बेल्ट व अवैध अतिक्रमण बाधा उत्पन्न कर रहे थे।
सेक्टर वासियों में तोड़फोड़ को लेकर रोष




हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सोमवार व मंगलवार को तोड़फोड़ के बाद तीन दिन के लिए अभियान रोक दिया है। ऐसे में अब जिन घरों के आगे तोड़फोड़ करनी है, वह तीन दिन में अतिक्रमण हटा लेंगे। लेकिन जिन घरों के आगे कार्रवाई कर दी गई है, वह अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। अगर उन्हें भी समय दे दिया जाता तो वह भी अपना सामान टूटने से बचा सकते थे। इसकी वजह से प्रशासन के खिलाफ सेक्टरवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन









सेक्टर एक में प्रशासन के आदेश पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुक्रवार तक रोक दिया गया है। इन तीन दिन में सेक्टरवासी अपने घरों के आगे से ग्रीन बेल्ट को हटा ले। अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो शनिवार से दोबारा अभियान चलाया जाएगा।


-अमित वशिष्ठ, जेई, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नारनौल।






सेक्टर वासियों ने अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का पूरा सहयोग किया है। अब अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन सड़क पर जलभराव की समस्या का भी जल्द समाधान करे ताकि सेक्टरवासियों को राहत मिल सके। जिस तरह ग्रीन बेल्ट को हटाने में प्रशासन ने तेजी दिखाई है, वैसे ही सेक्टर की समस्याओं का निदान करे।
विज्ञापन


पंकज यादव, प्रधान, हुडा रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें