गांव बचीनी में बाइक के सामने अचानक झोटा (भैंसा) आने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में गांव बचीनी निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनके गांव का 33 वर्षीय राकेश बाइक पर सवार होकर छह बजे गांव रसुलपुर वाले रास्ते से अपने खेत में जा रहा था। अचानक खेत में से एक झोटा भागता हुआ बाइक के सामने आया गया। बाइक असंतुलित होकर पेड़ में टकरा गई। परिजन उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धर्मपाल के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। संवाद