महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन में दो दिन के बाद वर्क सस्पेंड के बाद बुधवार से नियमित रूप से कार्य शुरू हो गया है। दो दिन बार एसोसिएशन के वर्क सस्पेंड होने के कारण तीन कोर्ट, एसडीएम कोर्ट व तहसील कोर्ट में करीब 500 केसों पर सुनवाई नहीं हो सकी। उन केसों पर अगली तारीख लगाई गई थी।बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप यादव व पूर्व सचिव आलोक खैरवाल ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को बार एसोसिएशन का वर्क सस्पेंड होने के कारण कोर्ट में करीब 500 केसों पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई। इन केंसों पर अगली तारीख लगाई गई है। बुधवार को तीन कोर्ट में 180 केस व एसडीएम व तहसील में 100 केसों पर सुनवाई हुई है। संवाद