फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 39 एमएम बारिश के बाद किसानों ने शुरू की बाजरा बिजाई की तैयारियां, खाद-बीज की दुकानों पर बढ़ी भीड़

Sun, 28 May 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:79-गांव अगिहार में बाजरा बिजाई के लिए खेतों की जुताई करता किसान प्रमोद सिंह---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई 39 एमएम बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई। वहीं किसानों ने भी बाजरा बिजाई के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मौसम विभाग द्वारा अभी 31 मई तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को सुबह 5 बजे से 10 बजे तक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम भी खुशगवार हो गया है। अधिकतम तापमान में भी 12 से 14 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28.5 व न्यूनतम 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खाद-बीज की दुकानों पर बढ़ गई भीड़
बारिश के बाद अब किसानों द्वारा खरीफ की फसलों की बिजाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं विशेषज्ञों की मानें तो अब बाजरा बिजाई के लिए मौसम अनुकूल है लेकिन किसान अभी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 50 एमएम बारिश के बाद बाजरे की बिजाई करना उचित है वैसे 39 एमएम बारिश में भी किसान बिजाई कर सकते हैं। बारिश के बाद शनिवार को शहर की खाद-बीज की दुकानों पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिन किसानों ने खेतों को जुताई करके तैयार किया हुआ था उन्होंने बिजाई भी शुरू कर दी है।
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गिरे पेड़
सुबह के समय तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद क्षेत्र में अनेक सड़क मार्गों पर पेड़ टूटकर गिरने से कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। वहीं शहर की अनाज मंडी, रेलवे रोड, गोशाला रोड, माजरा चुंगी, स्टेट हाईवे, महाराणा प्रताप चौक, ब्रह्मचारी रोड आदि कई स्थानों पर दोपहर तक जलभराव रहने से लोगों को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 31 मई तक अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान भी 30 से 35 डिग्री व न्यूनतम 18 से 20 डिग्री रहेगा। 8 से 17 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। 28 से 31 मई तक अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश की उम्मीद है।
-अर्जुन, कृषि मौसम प्रेक्षक, केवीके, महेंद्रगढ़।

यह मौसम बाजरे की बिजाई के लिए अनुकूल है। बाजरे की बिजाई के लिए 50 एमएम बारिश अनुकूल रहती है लेकिन यह बारिश भी बिजाई के लिए ठीक है। जिन किसानों ने खेतों को अच्छी तरह तैयार किया हुआ है वह बिजाई कर सकते हैं। क्षेत्र में 15 मई से ही बाजरे की बिजाई आरंभ हो जाती है। जून व जुलाई माह के प्रथम सप्ताह तक किसान बिजाई कर सकते हैं। इस समय क्षेत्र में अनेक स्थानों पर हल्की बारिश रही है जो बिजाई के लिए पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

-डॉ. रमेश कुमार, वरिष्ठ संयोजक, केवीके, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें