फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के हितों की पैरवी प्राथमिकता : संदीप यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाई.के. बहल मुख्य अतिथि रहीं। चुनाव अधिकारी विनोद सिंह तंवर और सहायक चुनाव अधिकारी आलोक खैरवाल ने प्रधान संदीप यादव, उप प्रधान अंकित यादव, महिला उप प्रधान सुनीता सिंह, सचिव पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, महिला सह सचिव सुमन पालड़ी और खजांची विक्रांत को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

दूसरी बार प्रधान पद की शपथ लेने वाले संदीप यादव ने अधिवक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि साथियों ने दोबारा विश्वास जताया है। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी।
मुख्य अतिथि डॉ. बहल ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बार चुनाव भाईचारे और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि बार और बेंच न्याय व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण अंग हैं। दोनों के बीच बेहतर तालमेल से न्याय व्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने अधिवक्ताओं को उनकी समस्याओं और सुझावों पर सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान रविंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार, फैमिली कोर्ट जज सोनिका, एसडीजेएम विक्रांत, जेएमआईसी सुमित तुर्किया, मोहित डाबड़ और प्रदीप सिंह मौजूद रहे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने चुनाव अधिकारियों और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें