फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 18 दिन बाद हुआ समाप्त अधिवक्ताओं का वर्क सस्पेड

विज्ञापन
फोटो संख्या:72 महेंद्रगढ़ृ बार परिसर में उप​स्थित विधायक कंवर सिंह यादव, एसडीएम योगेश सैनी,  एए
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल अधिकारी और पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में बार एसोसिएशन की ओर से 10 जुलाई से किया जा रहा वर्क सस्पेंड सोमवार को 18 दिन बाद समाप्त हो गया। बार परिसर में प्रधान संदीप यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक कंवर सिंह यादव, एसडीएम योगेश सैनी और एएसपी फैजल खान की मौजूदगी में गतिरोध खत्म करने पर सहमति बनी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से कार्य बहिष्कार तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि वर्क सस्पेंड के कारण एसडीएम और तहसील न्यायालय में 900 से अधिक मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई। विधायक कंवर सिंह यादव की मध्यस्थता के बाद अधिकारियों ने अधिवक्ताओं की आपत्तियों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बैठक में एसडीएम योगेश सैनी और एएसपी फैजल खान ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी भी अधिवक्ता या आम नागरिक को न्याय से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद बार एसोसिएशन ने तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और न्यायालय में लंबित कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

फोटो संख्या:72 महेंद्रगढ़ृ बार परिसर में उपस्थित विधायक कंवर सिंह यादव, एसडीएम योगेश सैनी,  एए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें