फोटो 24अटेली तहसील कार्यालय में अधिवक्ता बैठक करते।संवाद
मंडी अटेली। अटेली तहसील में काम नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने वीरवार और शुक्रवार को हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
एडवोकेट सुमित गौड़, उमेश शर्मा, लाल सिंह यादव, दिनेश शर्मा, कंवरपाल, नरेंद्र यादव, विनोद कुमार, विजय कौशिक, संदीप कुमार, कुलदीप यादव व दीपक यादव ने बताया कि तहसील में आम नागरिकों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है।
इसको लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं ने एक बैठक भी की। तहसील कार्यालय में प्रतिदिन काम के लिए 54 गांव के लोग आते हैं लेकिन काम न होने से उन्हें लौटना पड़ता है। अटेली तहसील में सरकार की हिदायतों का पालना नहीं हो रहा है। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने दो दिन के लिए हड़ताल करने का निर्णय लिया है। संवाद