फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एडवोकेट ने काॅलेज को दी 1 लाख सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सलूनी निवासी एडवोकेट विनय यादव पुत्र अशोक नंबरदार ने एक लाख रुपये नेत्रहीन कन्या महाविद्यालय की प्रिंसिपल को दान स्वरूप भेंट किए। एडवोकेट विनय यादव हाल में दिल्ली विश्वविद्यालय में कानून सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्य कर रहे हैं। एडवोकेट विनय यादव ने कहा कि हमें अपने नेक कमाई से संस्था, गोशाला व सामाजिक-धार्मिक कार्यों में खर्च करना चाहिए। जिससे उस संस्था को सहारा मिल सके तथा जरूरतमंदों की सहायता हो सके। नेत्रहीन कन्या विद्यालय में भी ऐसी ही छात्राएं हैं। जिनको कम दिखाई व सुनाई देता है। लेकिन फिर भी वे अपने आपको कभी असहाय नहीं समझती तथा अपने जीवन में संघर्ष करती रहती है। इस अवसर पर उनके साथ सतपाल यादव व हरीश यादव उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें