फोटो संख्या:68- गांव धनौंदा में अधिवक्ता अनिल राठौड़ को सम्मानित करते अतरलाल एडवोकेट व अन्य--स्
कनीना। गांव धनौंदा में शनिवार को प्रजा भलाई संगठन की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनिल राठौड़ को सम्मानित किया गया। यह सम्मान संगठन सुप्रीमो अतरलाल एडवोकेट ने अनिल राठौड़ को दिया। अतरलाल ने कहा कि अनिल राठौड़ अपने साहस, समर्पण और सूझबूझ के बल पर जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर समाजसेवी कैलाश सेठ, सुभाष यादव, मुकेश तंवर, मदन, मीर सिंह, पवन, दिनेश, किशनपाल, दान सिंह मौजूद रहे।